कि तथा की का प्रयोग:-
कि का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है। जबकि की का प्रयोग दो शब्दों या वाक्यों के बीच संबंध बताने के लिए किया जाता है।
नियम 1:- क्रिया शब्दों के बाद अधिकतर कि का प्रयोग होता है।
जैसे:- सोया कि, खाया कि, गाया कि, है कि तथा था कि या थी कि आदि।
उदाहरण:-
तुम कल रात सोये कि नहीं ?
रोहन टी.वी देख ही रहा था कि उसका दोस्त आ गया।
नियम 2:- क्रिया का प्रयोग जब संज्ञा के साथ संबंध बताने के उद्देश्य से किया जाता है तब क्रिया के बाद की का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:-
प्रतिदिन नहाने की आदत एक अच्छी आदत है।
रीना के ज़ोर से चिल्लाने की आवाज़ सुनकर उसकी सहेली बाहर आ गई।
नियम 3:- संज्ञा शब्दों के साथ हमेशा की का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:-
रोहित की मम्मी अच्छा खाना बनाती है।
हमने गणित की पुस्तक खरीद ली है।
नियम 4:- वाक्य के अंत में हमेशा की का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:-
क्या तुमने गणित का सवाल हल करने की कोशिश की ?
समीर ने एक बूढ़े आदमी की मदद की।
नियम 5:- जब वाक्य में की तथा कि का प्रयोग एक साथ करना हो तब हमेशा की का प्रयोग पहले किया जाता है।
उदाहरण:-
राकेश ने मन लगाकर पढ़ाई की कि नहीं।
है तथा हैं का प्रयोग:-
नियम 1:- जब वाक्य में एकवचन संज्ञा के विषय में बात की जाए तब वाक्य के अंत में है का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:-
विनीत पुस्तक पढ़ रहा है।
श्याम रोज़ क्रिकेट खेलने जाता है।
नियम 2:- जब वाक्य में बहुवचन के विषय में बात की जाए तब वाक्य के अंत में हैं का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:-
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं ।
हम घूमने जा रहे हैं ।
नियम 3:- जब वाक्य में आदरार्थी संज्ञा के विषय में बात की जाए तब वाक्य के अंत में हैं का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:-
अध्यापक जी कक्षा में पढ़ा रहे हैं।
और तथा ओर का प्रयोग
ओर का प्रयोग दिशा बताने के लिए किया जाता है जबकि और का प्रयोग दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:- ओर का प्रयोग
गुब्बारेवाले को देखते ही बच्चे उसकी ओर भागें।
कश्मीर भारत के उत्तर की ओर स्थित है।
उदाहरण:- और का प्रयोग
सीता और गीता दोनों नाच रही है।
माताजी बाजार से सब्जी और फल लाई।
में तथा मैं का प्रयोग:-
में एक परसर्ग (Preposition) है तथा मैं एक सर्वनाम (Pronoun) है। अतः इनका प्रयोग करते समय सावधानी रखनी चाहिए।
उदाहरण:- में का प्रयोग
इंडिया गेट देहली में है।
गिलास में दूध है।
उदाहरण:- मैं का प्रयोग
मैं बाजार जा रहा हूँ। मैं बहुत मेहन्नत करूँगा।